जोड़ों का दर्द आज के समय में आम बीमारी बनी हुई है। यह समस्या अब बुजुर्गों तक ही नहीं रही, इसके शिकार युवक व अधेड़ उम्र के लोग भी हो रहे है। इसका कारण खानपान, अनियमित दिनचर्या और अन्य कई तरह के कार्य है, जो जोड़ों के दर्द को बढ़ावा देता है। आज हम आपको बताते हैं कि घरेलू आयुर्वेदिक इलाज से आप जोड़ों के दर्द से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। साधारण सा उपाय है और आपकी रसोई में उपलब्ध चीजों से निर्मित है, इसके लिए आपको अतिरिक्त कुछ भी खरीदकर नहीं लाना है।
आजकल की जीवनशैली में लोगों का खानपान पूरी तरह बिगड़ चुका है, जिसकी वजह से अकसर लोगों को तरह-तरह की शिकायतें रहने लगी हैं। स्ट्रेस, बाहर का अनहेल्दी खाना, जंक फूड आदि पेट की विभिन्न बीमारियों को पैदा करता है।
लेकिन हम आपको आप आयुर्वेद के एक ऐसे नुस्खे से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं, जिसको करने से आप अपने जोड़ों के दर्द से निजात पा सकते हैं। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जहां, आप केवल एक ही रात में ज्वॉइंट्स पैन से छुटकारा दिलाने में कारगर है।
जोड़ों का दर्द और तेल लगी कच्ची रोटी
रात में 1 कच्ची रोटी लें, उस पर सरसों का तेल और हींग लगा लें। इसके बाद ये रोटी की पट्टी अपने शरीर के उन हिस्सों पर रखकर बांधें, जहां आपको जोड़ों का दर्द महसूस होता है। यकीन मानिए आपका जोड़ों का दर्द केवल 1 रात में ही गायब हो जाएगा। इसके अलावा आप अगर पेपर टेप पर थोड़ी-सी साबुत मेथी दाना लगाते हैं और उसे उस जगह पर शरीर पर चिपकाते हैं जहां आपको दर्द महसूस हो रहा है, उससे भी आपको लाभ मिलेगा।
रोटी का घरेलू नुस्खा एक ऐसा नुस्खा है जो आपके जोड़ों के दर्द में आपको राहत दिला सकता है। अगर आपको भी घुटने में या हाथ में दर्द हो, तो आप भी यह नुस्खा अपना सकते हैं। आज भी बड़े-बूढ़ें इस नुस्खे को दर्द भगाने में इस्तेमाल करते हैं। एक बार आप भी करके देख लीजिए।
No comments:
Post a Comment